राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गजल
परवाह न करो चाहे सारा जमाना खिलाफ़ हो,
रास्ता खुद चुन लो, चाहे मु्श्किलें बेपनाह हो।
दुनियां की नजरों में उठो, फिर न झुकों कभी,
सच की राह चलते रहो, चाहे राहें खराब हो।
हर कदम ताने मिलेंगे, हर बात में इतराज़ हो,
मुस्कुराते रहो, जिगर की आग आफताब हो।
जमाना रंग बदले, दोस्त दुश्मनी निभाता रहे,
सदा दिल की सुनो, चाहे कितना प्रतिवाद हो।
मंन्जिल दूर, रास्ता टेढ़ा सही, साथ कोई न हो,
हसरतें होगी फतह, चाहे कोई भी साथ न हो।







