सुनील कुमार वर्मा
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
लहरें (लघुकथा)
“गंगा मैया एक बात पूछूं ?”
“हां पूछो.”
“तुम लगातार गतिमान रहती हो!थकती नही हो क्या?”
“मैं गतिमान हूं.मेरी लहरें गतिमान हैं.तभी तो समय भी गतिमान है.सभी गतिमान हैं.तुम गतिमान हो.तुम्हारा संपूर्ण अस्तित्व गतिमान है.”
“पर इसकी जरूरत क्या है?जिसे चलना है,वह चलता है.जिसे रूकना है,वह रूक जाता है?”
“तुम सभी में मैं ही हूं इसलिए तुम सभी गतिमान हो.एक दिन तुम इसी गति से समय के साथ जीवन का सफर पूर्ण करोगे और मुझमें समा जाओगे.







