बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना हेतु श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ सहित कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा।।

Spread the love

बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना हेतु श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ सहित कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा।

 श्री बदरीनाथ/श्री केदारनाथ : 13 अगस्तः श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं के जीवन की रक्षा की कामना के लिए बदरीनाथ व केदारनाथ समेत कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा की है।

 बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ें जाने तथा हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों पर जिहादी तत्वों द्वारा हो रहे जुल्मों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा की कामना के लिए बदरीनाथ व केदारनाथ समेत सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने के निर्देश जारी किये थे। इस क्रम में आज विभिन्न मंदिरों में पूजा कर बांग्लादेशी हिन्दुओं के सुरक्षित व शान्ति पूर्ण जीवन के लिए प्रार्थना की गयी। जीवन रक्षा और उन्हें इस विपत्ति से निबटने की सामर्थ्य मिले, इसके लिए बीकेटीसी मंगलवार को अपने अधीनस्थ सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करेगी।

श्री बदरीनाथः धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से रक्षा हेतु भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

श्री केदारनाथः धाम में मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला व वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक एवं महामृत्युंजय पाठ का जाप किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, तीर्थ पुरोहित समाज के संगठन केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वरः में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से मुक्ति हेतु प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर पुजारी परमेश्वर डिमरी, प्रबंधक नवीन भंडारी आदि मौजूद रहे।

 कालीमठः में मां काली की पूजा-अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं के जीवन पर आये संकट मिटाने की प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर प्रबंधक प्रकाश पुरोहित तथा वेदपाठी रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

तृतीय केदार तुंगनाथः में भगवान तुंगनाथ जी का जलाभिषेक किया गया तथा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से निजात दिलाने हेतु प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर प्रबंधक बलबीर नेगी, मठापति रामप्रसाद मैठाणी आदि मौजूद रहे।

  1. श्री त्रियुगीनारायण मंदिर में भी भगवान त्रिजुगीनारायण नारायण की पूजा अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा हेतु प्रार्थना की गयी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर सहित श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, सीता माता मंदिर चांई जोशीमठ, श्री गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, मां चंद्रबदनी मंदिर देहरादून में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से निजात दिलाने हेतु पूजा-अर्चना की गयी।
  • Related Posts

    मिट्टी के दिये में पंच तत्व का सार होता है।

    Spread the love

    Spread the love   सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका…

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views

    मिट्टी के दिये में पंच तत्व का सार होता है।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 7 views
    मिट्टी के दिये में पंच तत्व का सार होता है।

    कार्तिक के पांच पावन पर्वों का महोत्सव आज से शुरू, आज धन तेरस पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    कार्तिक के पांच पावन पर्वों का महोत्सव आज से शुरू, आज धन तेरस पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन कर लौटे अभनपुर ब्लॉक के वरिष्ठजन, चेहरे पर दिखी श्रद्धा और संतोष।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन कर लौटे अभनपुर ब्लॉक के वरिष्ठजन, चेहरे पर दिखी श्रद्धा और संतोष।

    दीपावली पर गाय गोहरी : आदिवासियों की आस्था का पर्व।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    दीपावली पर गाय गोहरी : आदिवासियों की आस्था का पर्व।

    कर्मफल (उपन्यास भाग-21)

    • By User
    • November 5, 2026
    • 12 views
    कर्मफल (उपन्यास भाग-21)