जो अभी तक हुआ नहीं.

Spread the love

 

 

राजकुमार कुम्भज

जवाहरमार्ग, इन्दौर

 

 

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

___________________

जो अभी तक हुआ नहीं.

____________________

जो अभी तक हुआ नहीं 

कल तक हो जाएगा, कहा सभी ने

और फिर सुना सभी ने, सुना मैंने भी 

कल होगा कल, ये सच जानते हैं सभी 

कल कभी होता नहीं है, जानते हैं सभी

जानता हूँ मैं भी कि होता नहीं है कल

जब सब जानते हैं और जानता हूँ मैं भी 

कि कल कभी होता ही नहीं है कल कभी 

तो फिर इस महामक्कार कल के विरुद्ध 

शुरू क्यों नहीं करते हैं सब सभी महायुद्ध

फैसले में फासलों का आखिर सबब क्या 

फासलों के फैसले में आखिर इंतजार क्या

कल-कल कहने से कब बदली है सूरत

इंतजार में जाने से बढ़ते हैं दायरे शक के 

सूने में सुनाई दे रही है झिगुँरों की आवाज

झिगुँर ही मचा रहे हैं शोर चौतरफ़ा

झिगुँर ही हो रहे हैं बहुमुखी शासक भी

झिगुँर कर रहे हैं वह सब जो है निषिद्ध 

देखते ही देखते है सब हो रहा है ध्वस्त 

जो अभी तक हुआ नहीं।

 

____________________

प्रेम-बिछात.

____________________

बढ़ती जा रही हैं स्वीकृतियाँ

बातें भी हो रही हैं, कुछ अच्छा है, बुरा है

थोड़ा आगे-पीछे चल रहा है सोचने में 

खबर नहीं है कि खाता-पीता क्या है 

वह आर्टिफिशियल है, इंटिलिजेंट भी है

अर्थात् बनावटी भी और बुद्धिमान भी  

कहीं मार्गदर्शक-मंडल का सदस्य तो नहीं 

क्या ये संभव है कि जो है, वह है नहीं 

और जो है वह बच रहता है दिखाई देने से 

जैसे क्राँतिवीर की जगह क्राँतिवीर नहीं है 

नाना पाटेकर है वह जो कि है अभिनेता

है प्रतिबद्ध है पारदर्शिता की पक्षधरता में 

क्या मिट्टी का पुतला भी कुछ सोचता है 

क्या वह रात को दिन बना सकता है 

सोचता हूँ, तृष्णा का तृप्ति में बदल जाना 

और यहीं-कहीं गुजरे वक्त का लौट आना 

वाकई होगा किसी आश्चर्य जैसा गुजरना 

क़माल है यही कि कहीं कोई सवाल नहीं 

और कहीं किसी को कोई मलाल भी नहीं

धीरे-धीरे कटते जा रहे हैं पँख सपनों के

विवशता नहीं है किसी चिड़िया का उड़ना 

खुले आसमान का खुलापन जानती है वह

सरल है समस्या का सरलीकरण करना 

लेकिन आँखें फूटेंगी मेरी तो अंधा हुआ मैं

फिर जगतभर की रोशनी का सवाल क्या 

साक्षात हो सकता है धोखेबाज ईश्वर भी 

प्रेम-बिछात का सूखना क्या, खिलना क्या 

जब टूटेंगे, तब देखेंगे तमाशा।

 

 

____________________

कल अच्छा नहीं था बीता.

____________________

कल अच्छा नहीं था बीता 

फिर भी शुरूआत अच्छी रही, कहना था 

जाहिर है कि कल रात थी, घुप्प अंधेरा था 

आज दिन है, उजाला है, थोड़ा भरोसा है

दोपहर धूप में जब निकलता हूँ घर से 

तो मेरे साथ-साथ चलती है परछाई भी 

कल रात में सिर्फ रात थी और था अंधेरा 

अंधेरे में सिर्फ एक ही आवाज थी अकेली

जो टकराते हुए लौटती थी, गूँजती थी

आवाज मेरी भी हो सकती थी, अन्य भी

पता लगाना जुर्म था, मुश्किल था जीवन

पहचान लिए जाने की गहरी पहरेदारी थी 

शीशे के घर थे चहुँओर, पत्थर थे हाथों में 

और थी दोनों के टकराने पर सख्त पाबंदी

आँखें थीं कि खुली रहती थीं सामान्यत:

लूट-खसोट, चोरी-डकैती भी थी जारी

थी ये शर्त भी कि शिकायत नहीं करे कोई

अपने तरीकों से प्रायः जीना चाहते थे लोग 

बचाते थे, छुपाते थे, छोटी-छोटी सच्चाइयाँ

मगर वहाँ अफसोस था कि थी अफ़वाह

कत्लेआम था शब्दों की दुनिया में निरंतर 

कल अच्छा नहीं था बीता।

____________________

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि