मनोज शाह मानस
नारायणा गांव
नई दिल्ली
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“शायद… मां हो तुम…”
निर्गुण आत्माओं के पर्याय हो तुम
परम परमात्मा के अध्याय हो तुम ।
भाव रहित भावनाओं के साक्षत रूप हो तुम
करुणा ममता सपनों के देवी स्वरूप हो तुम ।
पल पल याद आने वाली यादें हो तुम
रात रातभर जागने वाली रातें हो तुम ।
चंचल मन को पुलकित कर दे
वो झंकार हो तुम…
साड़ी की एक कोना पकड़ाकर
समस्त घुमा दे वो संसार हो तुम ।
सफेद बर्फ से ढका हिमालय हो तुम
पहाड़ शिखर पर्वत शिवालय हो तुम ।
मध्यम मध्यम कल कल
बहने वाली नदी हो तुम…
पग पग राजकुमार
कहने वाली समृद्धि हो तुम ।
निर्मल उज्जवल झर्र झर्र
झरनेवाली झरना हो तुम
कोई कमी नहीं कभी नम नहीं
वह बेदाग आईना हो तुम ।
उदय हो रहे सूर्य की
स्वर्णिम चमक हो तुम…
हल्की सी हवाओं के
झोंकों से महकने वाली
सदाबहार फूलों की महक हो तुम ।
दीन की महारानी
रात की रानी चांद और
सितारों के अनुपम बिंब हो तुम…
आंसू बहाती हो
दर्द छुपाती हो हमेशा
सपने दिखाती हो
वह प्रतिबिंब हो तुम।
समग्रता को समेटने वाली
सुंदर हरियाली
वह वन उपवन हो तुम…
वहां रमणीय प्रकृति
रमता परिंदों की उड़ान
खुला आसमान सा जीवन हो तुम ।
धरती की गोद से लेकर
बांहें फैलाए आसमां हो तुम
शायद… मां हो तुम
शायद… मां हो तुम ।







