ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, (अल्मोड़ा)
देवीधुरा बग्वाल मेले का आयोजन होगा 16अगस्त से 26अगस्त2024तक। इस मेले का उद्घाटन करेंगे केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा। 11दिनों तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान।
देवीधुरा (चंपावत)- मां बाराही धाम देवीधुरा में बग्वाल मेले की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 16अगस्त से सांगी पूजन के साथ मेला शुरू हो होगा। इस दिन मेले का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे। 11दिन तक चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान। 19अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बग्वाल खेली जाएगी।
मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने बताया कि 16अगस्त को केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा विधिवत उद्घाटन करेंगे। उसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ 11दिनों तक मां बाराही शक्तिपीठ की विशेष पूजा की जाएगी। 18अगस्त को मंदिर परिसर में रोटरी क्लब हल्द्वानी रक्तदान शिविर लगाएगा। 19अगस्त रक्षाबंधन के दिन बग्वाल खेली जाएगी। इस दिन मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे। 20अगस्त को मां बाराही का डोला ताम्र मंजूषा समेत चार खाम,आठ थोक की सहायता से मच्वाल शिखा की परिक्रमा क लिए के लिए ले जाया जाएगा। 21अगस्त को समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देशीय। 22अगस्त को सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी द्वारा आंखों का शिविर लगाया जाएगा। इन 11दिनों तक संस्कृति विभाग से आईं सांस्कृतिक टीमें तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। 26अगस्त को जन्माष्टमी के दिन झांकी के साथ मेले का समापन होगा।









