ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के प्रयासों से अल्मोड़ा मुख्य बाजार में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू।
अल्मोड़ा मुख्य बाजार में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की लंबे समय से मांग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर- अब आगामी रविवार से अल्मोड़ा मुख्य बाजार में चयनित जगहों पर गैस आपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।
बताते चलें कि अल्मोड़ा मुख्य बाजार में गैस सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों को माल रोड जाना पड़ता था और जिसके लिए उन्हें 100रु.से300रु.तक अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ता था। काफी समय से लोगों की मांग थी कि मुख्य बाजार में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाए। इसके लिए “देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा” लगातार तीन महीने से प्रयास कर रहा था। आखिरकार उनका ये प्रयास सफल हो गया है और अब अगले रविवार से अल्मोड़ा मुख्य बाजार में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष संजय शाह (रिक्खू) ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्य बाजार में गैस आपूर्ति को लेकर लोग काफी दिक्कतों का सामना कर रहे थे क्योंकि लोगों को गैस भरवाने के लिए माल रोड जाना पड़ता था और उसके लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ता था। इसके लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें लोगों की इस समस्या से अवगत कराया। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अल्मोड़ा मुख्य बाजार में आने वाले रविवार से चयनित जगहों पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
इसके लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल व सभी व्यापारियों ने जिलाधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी का आभार व्यक्त किया।









