“आज को संभाले रख, तेरी जिद के आगे वक्त भी हारेगा”

Spread the love

 

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका 

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)

 

 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

आलेख:

 

“आज को संभाले रख, तेरी जिद के आगे वक्त भी हारेगा”

– सुश्री सरोज कंसारी

 

 

“जिद के साथ कर्म को धर्मयुक्त करना है—ईमानदारी, न्याय व पूरी क्षमता से। यही अंतरात्मा की शांति और जीवन की असली जीत है।”

  ……………………………………………

 

मंजिल खड़ी करीब है, राह कभी न बदलना,  

आज में जीकर वक्त को, हर पल संभाले रखना,  

लालच या लोभ कोई भी, तुमको रोक न पाएगा,  

तेरा यह नेक इरादा, कोई डिगा न पाएगा।

 

जीवन में अधिकांश हम कल की चिंता और बीते कल के पछतावे के बीच उलझकर आज को खो देते हैं। सच तो यह है कि हमारी सबसे बड़ी ताकत ‘आज’ में जीने का संकल्प है। जब हमारा इरादा नेक हो और कर्म धर्मयुक्त हों, तो समय भी हमारे आगे झुक जाता है।…लोगों की मानसिकता के अनुसार जीना छोड़ दीजिए। हर इंसान अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहा है। अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सही कार्य करते रहिए और हर किसी से सद्व्यवहार कीजिए। कौन क्या कह रहा है, यह आपकी समस्या ही नहीं है। औरों के अनुसार कार्य करने, सोचने और चिंता करते रहने से आपकी जिंदगी उलझ जाएगी। कोई भी सलाह देगा तो अपनी नजर से देगा। आप क्या कर सकते हैं, क्यों करना है और कैसे करना है, यह निर्णय आप ही सही ढंग से कर सकते हैं।

 

जीवन में हर तरह के लोगों से मिलिए, जानिए और उन्हें समझिए। किसी से भी जुड़ने से पहले सोचिए, लेकिन सजग रहिए। कोई ऊपर से मिठास लिए है तो उसकी बातों में ही मत आ जाइए। कड़वाहट से भरे लोग भी बड़ी सादगी से पेश आते हैं। किसी के लिए भी अपनी मासूमियत, चंचलता, नादानी, सादगी या ख्वाहिश को मत बदलिए। अपनी पसंद से रहिए। किसी को जबरदस्ती अपनी जिंदगी में मत रखिए। अपने जीवन का हर पन्ना खुला रखिए, भावनाएं स्वतंत्र और दिल बड़ा रखकर जीवन का आनंद लीजिए। किसी तरह का दबाव लिए बिना रहिए।

 

जब आप अच्छे कर्म कर रहे हैं तो ध्यान चारों तरफ भटकने मत दीजिए। बस लीन रहिए, मन लगाइए और मंजिल को पाने की जिद रखिए। बाकी समय पर छोड़ दीजिए। लोगों को जो कहना है, वह कहते हैं और कहते रहेंगे। एक दिन आप सफल हो गए तो वे चुप भी हो जाएंगे। किसी के द्वारा किए अपमान, दुर्व्यवहार या तकलीफ का बदला नफरत, झगड़े या बहस करके ही नहीं लिया जाता। उससे खुद को भी हानि होती है। अपने बुरे वक्त में मुस्कुराकर, शांत रहकर, आगे बढ़कर भी आप सामने वाले को हरा सकते हैं।

 

एक साथ आप सब कुछ नहीं पा सकते। जीवन में छोटे छोटे कदम बढ़ाते रहिए और खुश रहिए। ज्यादा की चाह में कम की उपेक्षा मत कीजिए। हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार कार्य कीजिए। जीवन में दर्द, रुकावटें, अपमान, उपेक्षा और आलोचना पाकर ही आप पहले से बेहतर और मजबूत हो पाते हैं।

 

अगर आप सही हैं तो किसी के बहकावे में भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। गलतफहमी में जीना छोड़ दीजिए। हर कोई आपके कार्य को देखकर खुश नहीं होगा। आप सही हैं तो लोग गलत सलाह देने और आपको तोड़ने की कोशिश भी करेंगे। चालाकियों से भरी इस दुनिया में सिर्फ सीधे होकर ही नहीं रह सकते। जहाँ जैसे व्यवहार की जरूरत है, वैसे ही कीजिए। अपनी जिंदगी में जो करना चाहते हैं, जिससे आपका जीवन बेहतर हो, उसे करने में देर मत कीजिए। भले ही असंभव लगे पर अवश्य कीजिए।

 

अब तक जो किया उससे अगर पछतावा है, खुश नहीं हुए, हर तरफ से निराशा ही मिली तो अपनी सोच, कार्य और माहौल में परिवर्तन कीजिए। अब तक जिस कार्य को पूर्ण नहीं कर पाए उसके लिए नया मार्ग ढूंढिए। हर दर्द का मरहम है, बस वक्त का इंतजार कीजिए। जो खो गया वह नहीं मिल सकता लेकिन जो बाकी है, उसके लिए तो प्रयास कर सकते हैं। रुकिए मत..! अब अपने हिसाब से जीना शुरू कीजिए।

 

याद रखिए, जब आप अपनी आग में स्वयं को तपाते हैं, तो वही दुनिया जो आपको बुझाने चली थी, एक दिन आपकी आंच से रोशन होगी। इसलिए अपनी लौ को संदेह की हवाओं से बचाइए, क्योंकि अंत में अंधेरा नहीं, आपकी जिद का उजाला ही इतिहास लिखेगा। सबसे आवश्यक है संतोष रखना। चिंता और क्रोध न करने से मन हल्का होता है।

 ……………………………………….

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि