सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“गगन से संवाद”
(कविता)
एक शाम शून्य आकाश को
अपलक देखती मैं वहीं खड़ी थी,
जैसे उसकी असीम, अनंत,
शांत गहराई मेरे अंतस
में आकर कुछ कह रही हो।
देखते-देखते उस शांत, गंभीर
और भावशून्य आकाश की
निश्चलता में डूब गई।
एकाएक ख्याल आया—
काश मनुष्य का जीवन भी
इसी तरह निर्मल, द्वेष-रहित
होता। और अनायास ही यह बात
मेरे मन में बैठ गई— क्यों इंसान
छल, कपट, बुराई रूपी गहराई
में डूबता जा रहा है? शायद उसे
नहीं मालूम कि उसे भी एक दिन
इस असीम, शांत और एकांत
गगन में हमेशा के लिए लीन
होना है।







