अनामिका सिन्हा पाठक “अर्श”
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
‘मेरा अनुरागी मन’
मुद्दतों बाद मेरा अनुरागी मन मुस्कुराया है….
अमावस की अंधियारी रात में, मानो चांद निकल आया है…।
गुमसुम थी मेरी दिल की धड़कने….
इश्क़ का करिश्मा है ये, या जादूगरी…..
मेरा रूठा हुआ सुर लौट आया है….।
तलाशती रही उम्र भर दूसरों में मुहब्बत में….
भूल गई थी कि दिव्य प्रेम का स्रोत तो मुझमें ही समाया है…. ।
वैरागी मन मेरा श्रृंगार में हो रहा है अनुरक्त….
पतझड़ पे जैसे ऋतुराज बसंत ने नेह बरसाया है….।
दर्पण छेड़खानी पर उतर आया है…
जीवन संध्या में भोर का ध्रुवतारा नजर आया है….।







