मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
नहरों में छोड़ा जा रहा पानी कई गांवों की फसलों को तबाह करता नजर आ रहा है। ताजा मामला फिरोजपुर के ममदोट क्षेत्र के गांव राहू के हिठाड़ के पास सामने आया है, जहां लक्ष्मण नहर में कटाव (दरार) आने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
गांव के किसानों का कहना है कि नहर टूट चुकी है। किसानों के अनुसार, नहर में अचानक बहुत अधिक पानी छोड़ा गया, जिसके कारण कटाव आ गया और पानी खेतों में फैल गया।
किसानों ने बताया कि धान के सीजन के दौरान पहले भी लक्ष्मण नहर में कटाव आने से भारी नुकसान हो चुका है। आज फिर करीब सैकड़ों एकड़ फसल पानी की चपेट में आ गई है।







