राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
रायपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
वो ऊँचे पहाड़ की चोटियाँ,
सुर्ख़ आकाश में खड़ी साक्षी,
हवाओं में गूँजती खामोशियाँ
तुम्हारे नाम से सजती रंग-बिरंगी।
और फिल्मी गाने की धुन,
दिल की तारों को छेड़ती रुक-रुक,
पुरानी यादों को नया रूप देती,
हर पल को बनाती अनमोल पलक
तुम अगर साथ देने का वादा करो,,,
तो हर राह फूलों से सज जाये,
पहाड़ चढ़ने का डर न लगे,
तेरे हाथ थामे मैं उड़ जाऊँ
वो बर्फीली हवाएँ गुनगुनाएँगी,
तेरी साँसों की महक में खो जाऊँ,
फिल्मी धुन पर नाचते कदम,
तेरे संग हर मुश्किल को गा जाऊँ।
तुम अगर साथ देने का वादा करो,,,
तो सूरज भी शर्माएगा डूबते वक्त,
चाँद-तारे हमारी कहानी सुनेंगे,
हर शाम नई प्रेम-कहानी रचेंगे
ऊँचे पहाड़ों की चोटी पर खड़े,
दुनिया से ऊपर, बस हम दो,
फिल्मी गीतों की मधुर लय में,
जीवन भर का सफर तय कर लेंगे
तुम अगर साथ देने का वादा करो,,,







