मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
पंजाब के कई इलाकों में आज नगर कौंसिल चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। जिला फिरोजपुर में दो स्थानों पर नगर कौंसिल चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
सुबह से ही बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पति-पत्नी भी सुबह अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गुरुहरसहाय नगर कौंसिल के 15 वार्डों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं, ममदोट नगर पंचायत की दो सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। ममदोट नगर पंचायत की कुल 13 सीटों में से 9 सीटों पर आम आदमी पार्टी और 2 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल पहले ही जीत दर्ज कर चुका है, जिससे आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल चुका है। गुरुहरसहाय में आज 15 वार्डों के लिए ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है।
बाइट्स







