ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
लोक कलाकारों के हितों को लेकर अल्मोड़ा में सर्वदलीय बैठक की गई आयोजित।
मानदेय वृद्धि, लंबित बिलों का भुगतान, जीएसटी, पेंशन एवं कलाकारों की अन्य समस्याओं पर हुई गंभीरता से चर्चा।
अल्मोड़ाः श्री लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब अल्मोड़ा के सभागार में लोक कलाकारों की एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज ने की। बैठक में प्रदेश भर के लोक कलाकारों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया और उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी भैरव दत्त राय, प्रकाश रावत, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश भट्ट, सुन्दर सिंह लटवाल (अध्यक्ष लोक कलाकार महा संघ), डॉ ललित जोशी “योगी”, बिमला बोरा एवं अनूप कुमार सहित अनेक वरिष्ठ लोक कलाकार एवं गणमान्य मंचासीन रहे।
बैठक में सर्वप्रथम संस्कृति निदेशालय में पंजीकृत नए सांस्कृतिक दलों के दल नायकों को सर्वदलीय लोक कलाकार बैनर तले सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कुमाऊं महोत्सव 2026 के आयोजक एवं अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी को भी सम्मानित किया गया। वहीं भारत सरकार द्वारा “लोक कलाकार साधक सम्मान” से सम्मानित प्रकाश बिष्ट का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भैरव दत्त राय ने कहा कि लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों से जुड़े सभी विषयों पर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। प्रकाश रावत ने संबंधित विभागों से चरणबद्ध तरीके से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का सुझाव दिया। प्रकाश बिष्ट ने लोक कलाकारों के भविष्य एवं उनके सामने मौजूद चुनौतियों पर विचार रखे, जबकि प्रकाश भट्ट ने सांस्कृतिक दलों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
लोक कलाकार महा संघ के अध्यक्ष सुंदर लटवाल ने सभी लोक कलाकारों का आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाएं। देवेन्द्र भट्ट सहित तमाम वक्ताओं ने सभी कलाकारों को संगठित होकर काम करने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा लोक कलाकारों के मानदेय में वृद्धि संबंधी की गई घोषणा पर शीघ्र अमल करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा संस्कृति विभाग में पंजीकृत दलों के लंबे समय से लंबित बिलों के भुगतान, लोक कलाकारों की पेंशन योजना, कलाकारों पर लगाए गए जीएसटी तथा उससे उत्पन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित ऑडिशन की वैधता अवधि तीन वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष जाने की मांग भी प्रमुख से उठाई गई।
अध्यक्षीय उद्बोधन में त्रिभुवन गिरी महाराज ने सभी कलाकारों एवं संस्कृति कर्मियों को एक मंच पर आकर अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर प्रयास करने होंगे।
इस बैठक में नीरज कुमार,अमर बोला,कुंवर राज, भावना कठैत, दयानन्द कठैत, अमित भट, राजेन्द्र तिवारी, सगुन त्यागी, चंदन कुमार, आदित्य पाण्डे, मनोज चम्याल, दीक्षा सुप्याल, संदीप सिंह नयाल, महेन्द्र मेहरा, महेन्द्र कुमार,पायल, पंकज भगत सहित बड़ी संख्या में लोक कलाकार, संस्कृतिकर्मी तथा इस क्षेत्र से जुड़े तमाम गणमान्य मौजूद रहे।








