ऊखीमठ:  बीती रात्रि मुख्य बाजार में अज्ञात लोगों द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे उतारने की घटना से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

               (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

          ऊखीमठ:  बीती रात्रि मुख्य बाजार में अज्ञात लोगों द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे उतारने की घटना से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। घटना को व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न बताते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा तथा चोरी जैसी घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से लगाए थे, लेकिन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात के अंधेरे में कैमरे उतार दिए गए, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

 

व्यापारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की भी मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि रात्रि के समय इस प्रकार की घटना घटित होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गयी है।

 

एसडीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को तत्काल भेजा जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, महामंत्री महेश बर्त्वाल, मनवर सिंह नेगी, नवदीप नेगी, कैलाश पुष्वाण, महावीर नेगी, संगीता नेगी, महिपाल बजवाल, विजय पंवार सहित व्यापार संघ के पदाधिकारी, सदस्य व व्यापारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)