संजय सोंधी
(संयुक्त निदेशक)
शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सफर जिन्दगी का: पटरियों की रफ्तार, रिश्तों की महक और माटी का हुनर।
जिन्दगी भी एक लंबी रेल यात्रा की तरह है, जहाँ कभी रफ्तार का रोमांच होता है, कभी अपनों का साथ, तो कभी किसी कोने में चुपचाप महकती कर्मठता की खुशबू। भारतीय रेल और हमारे समाज के ताने-बाने से जुड़ी कुछ ऐसी ही अनोखी कहानियाँ इन दिनों चर्चा में हैं, जो हमें जीवन के अलग-अलग रंगों से रूबरू कराती हैं। यह सफर रोमांच से शुरू होकर प्यार के रास्ते सीधे आत्मनिर्भरता के एक खूबसूरत पड़ाव पर जाकर रुकता है।
इस सफर की शुरुआत होती है मुंबई के पास कंजूरमार्ग से, जहाँ मानसून की भारी बारिश के बीच पटरियों पर पानी भर गया था। ऐसे माहौल में जहाँ आम गाड़ियाँ थम जाती हैं, वहाँ देश की आधुनिक पहचान बन चुकी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया। जब यह चमचमाती ट्रेन भरे हुए पानी को चीरते हुए आगे बढ़ी, तो पानी की ऊँची बौछारें हवा में तैरने लगीं। वह नजारा किसी फिल्मी दृश्य जैसा हैरतअंगेज और शानदार था। इस अद्भुत दृश्य ने न सिर्फ यात्रियों को रोमांचित किया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि सही तकनीक और मजबूत हौसले के आगे मुश्किलें भी पानी की लहरों की तरह रास्ता दे देती हैं। पटरियों पर पानी को हवा में उड़ाती वंदे भारत ने आधुनिक भारत की एक बेहद खूबसूरत और दमदार तस्वीर पेश की।
रफ्तार और रोमांच के इसी ट्रैक पर आगे बढ़ते हुए एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली घटना नगरसोल से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली ट्रेन संख्या 16004 नागरसोल- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस में देखने को मिली। जब यह ट्रेन जालना स्टेशन पर रुकी, तो वहाँ एक अनोखा नजारा था। ट्रेन के एक फर्स्ट क्लास केबिन को, जो पहले से ही पूरा बुक था, ‘राहत होम।







