तुम जिसके बारे में बार-बार सोचते हो, वह तुम्हारे भीतर पुनः जीवित हो जाता है।

Spread the love

 

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

गोबरा नवापारा-राजिम,

रायपुर, (छत्तीसगढ़)

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

तुम जिसके बारे में बार-बार सोचते हो, वह तुम्हारे भीतर पुनः जीवित हो जाता है।

– सुश्री सरोज कंसारी

 

 =========================

 

तू पथिक! निर्भय, धीर!

बढ़े चल तू अविरल,

बिना भय, बिना रुके,

तू थमेगा नहीं पथ पर!

 

इस संवेदनाशून्य और भीषण संसार में मनुष्य की पहचान हमेशा से उसके द्वारा किए गए सत्कर्मों से ही होती आई है। हमारी भारतीय संस्कृति का मूल आधार भी यही है कि हम सत्कर्म के मार्ग पर चलते हुए निरंतर नेकियाँ करते रहें; तथा मन, वचन और कर्म से कभी किसी को कष्ट न पहुँचाएँ।

 

जीवन में डर-डर कर काम करने से दो ही चीजें होती हैं…या तो हम दौड़ में पीछे रह जाते हैं, या वो सारे मौके खो देते हैं जिन्हें समय रहते सामना करके आगे बढ़ा जा सकता था। समय की रफ्तार बहुत तेज है। हर पल जिंदगी खर्च हो रही है। अगर बस सोचते रह गए तो अपनी पसंद की जिंदगी कभी नहीं जी पाएंगे। भय हमें एक छोटे से दायरे में कैद कर देता है। उसमें परिवार, समाज, पैसा, सेहत, मानसिक शांति… सबको लेकर नकारात्मक आशंकाएं भर जाती हैं। और इसी वजह से हम शुरुआत ही नहीं कर पाते। लेकिन सच ये है…गलत का विरोध करना और सही का सामना करना ही जीवन को जोश देता है। जोश के साथ होश भी आवश्यक है।

 

डर असल में एक अनजान कल्पना है। हम भावुक होकर भूत और भविष्य के बारे में सोचते हैं। “कहीं कुछ गलत न हो जाए” यही सोच आत्मविश्वास को खा जाती है।

डर कर जीना खुद को सजा देना है। डर के कारण हर ख्वाहिश भीतर ही दबकर रह जाती है। जब तक संदेह को छोड़कर हर पल को आजाद मानसिकता से नहीं जिएंगे, तब तक आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसलिए साहस से सामना करो जीवन की हर बाधा का। साहस के साथ किया गया काम ही तुम्हें मंजिल तक ले जाएगा। ध्यान रखो, मन में जो हम बार-बार दोहराते हैं वही दिल-दिमाग में बैठ जाता है। इसलिए सकारात्मक सोचो। खुद को कमजोर करने की बजाय निर्भीक होकर आगे बढ़ो। जो ख्वाहिश है उसे पूरा करने में देर मत करो।

 

सत्कर्म में तू लगा रह,

जो कुछ भी मन दुखाए।

तू भूल कर भी मनुज,

वह कर्म न करना रे!

 

लोग क्या सोचेंगे इसकी चिंता छोड़ो। जो सही लगे, वो निरंतर करते रहो… एक नई, सही और सार्थक पहल ही तुम्हारे हर दिन को बेहतर बनाती है।…सोचने के साथ मेहनत भी करो। एकाग्र रहो। खुश होकर शुरुआत करो। “आगे क्या होगा, पीछे क्या हुआ” इसे भूल जाओ। “अभी क्या करना है” बस..! यही याद रखो। विश्वास तुम्हें आगे ले जाएगा। कर्म सही हो तो परिणाम की चिंता मत करो। दिमाग को हमेशा “आज” पर रखें।

 

सादगी जीवन की सुंदरता होती है, पर यहाँ हर इंसान सादगी से नहीं जीता है। साहस इंसान को कभी डरने नहीं देता, वह उसे दहाड़ता है। साहस कहता है—तू फिर से प्रयास करेगा और बेहतर बनता जाएगा।…समाज को बहुत गहराई से देखते चलो, जिससे आपके पास जीवन का गहरा अनुभव व दर्शन हर दिन बढ़ता रहे। अपने जुनून और अपने हौसले पर टिके रहो; कोई कुछ भी कहे, तुम्हें इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। अपने जुनून और सबके हित के लिए किए गए कार्यों के प्रति श्रद्धा तथा लगन हमेशा बनी रहनी चाहिए। इस संसार में आगे बढ़ते हुए इंसान की टाँग खींचने वाले, उसके जुनून को खोने या उसे दबाने वाले मक्कार और पशु प्रवृत्ति के लोग आज जगह-जगह, गली-मोहल्ले में भरे पड़े हैं। ये हमसे ईर्ष्या रखते हैं, पर इसका अनुभव बहुत बाद में होता है। इसलिए खुद को मजबूत बनाए रखें; बस, हमें इन लोगों से बचकर रहना होगा।

 

……………………………………………….

 

 

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।