“अपने स्वभाव के अनुकूल जियो”

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

गोबरा नवापारा-राजिम,

रायपुर, (छत्तीसगढ़)

 

                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

“अपने स्वभाव के अनुकूल जियो”

 – सुश्री सरोज कंसारी

 

 

खुशियाँ सदा बाँटते रहो,

अपनी अच्छी जिद पर अड़े रहो।

यही स्वभाव अम्बर तक पहुँचाएगा,

बस, निर्मल और सरल बने रहो।

 

आप जो चाहते हैं उसके लिए, उत्सुक बने रहिए और अंत तक पाने की कोशिश कीजिए। हार मत मानिए। होता है, वह भी किस्सा जीवन में जो हम सोच नहीं सकते, जिसकी कल्पना नहीं किए होते। याद रखिए! इंसान के जीवन में बहुत से हादसे होते हैं। सबको याद कर जिएंगे तो जिंदगी बोझ बन जाएंगी। मन को खुश रहने की वजह देते रहिए। चिल्लाकर हम किसी परिस्थिति को बदल नहीं सकते। शांत रहकर खुद को समझाकर एक नई शुरुआत कर सुखद माहौल का निर्माण अवश्य कर सकते हैं। उदासी को अपना स्वभाव मत बनाइए। मिलनसार बनिए। भावुकता में कोई निर्णय मत कीजिए। दुख को याद कर रोते मत रहिए। सावधान रहिए! अपने साथ हिम्मत रखिए। विश्वास के साथ चलिए पर किसी के भरोसे कभी मत रहिए। धैर्य रखिए। जिद्दी मत बनिए, समय के अनुसार सुधार कीजिए। एक ही जिद को पकड़ लेने से बहुत कुछ खो देते हैं। जिद हमेशा अच्छे कार्य के लिए कीजिए। आपकी जिद किसी के दुख का कारण न बने। आंसू देकर अपनी ख्वाहिश के महल मत बनाइए। किसी को आज हम तकलीफ दिए, वो हमें भी मिलेगा। दर्द नहीं खुशी बांटिए।

 

हर दिन एक नए संकल्प के साथ उठिए! और उसे पूर्ण कीजिए। एक साथ हम सभी बदलाव नहीं कर सकते। आदतें बहुत मुश्किल से छूटती हैं, इसलिए हमेशा अच्छी आदत को अपनाइए। स्पष्टवादी, साहसी, उत्साहित, विनम्र, सहनशील स्वभाव रखिए और अपने इसी स्वभाव के अनुसार जीवन निर्वहन कीजिए। जीवन में हमें संघर्ष करते हुए हम कई तरह की बातें महसूस करते हैं। न चाहकर भी दुख की अधिकता से अवसाद से घिर जाते हैं। हमेशा घृणा, नफरत, क्रोध, शोक, भय, झूठ और ईर्ष्या से दूर रहने की कोशिश कीजिए। जितना मन निर्मल, स्वतंत्र और शांत होगा, जीवन उतना ही सुखी और संयमित होगा। अच्छी आदतों का निर्माण हम अभ्यास से कर सकते हैं।

 

अपने स्वभाव को प्रकृति के अनुकूल बनाइए। जीवन विविधताओं से भरा है, जहां हमें हर पल एक नए रंग, रूप और स्वभाव के लोग मिलते हैं। हर जगह हम एक जैसे नहीं होते। समय के अनुसार स्वभाव बदलता है। जैसे लोग होते हैं, वैसी ही हम मानसिकता निर्मित होती है। जीवन में हर किसी से मन का मिलन नहीं होता। सबकी सोच, आदत और समझदारी होती है। कहीं हम खुद को माहौल के अनुसार ढालने की कोशिश करते हैं, कहीं हम सहज नहीं हो पाते। कठिनाई होती है, घबराहट महसूस करते हैं। लोगों के अनुसार हमें कार्य नहीं करना चाहिए। हमारी अपनी दुनिया है, ख्वाहिश है। हमें उसके अनुसार सोचना और लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना है।

 

कई बार अपने आसपास से जुड़े परिचित, मित्र, सगे, संबंधियों के कहने, उनके सोचने और सलाह देने से हम मान लेते हैं। वो जो कह रहे वैसे ही करना। हमें विचार करना है कि लोग जो कह रहे, वो उनकी अपनी सोच है। हम सही हैं तो भी, जो हमारी भलाई नहीं चाहते वो हर एक कार्य पर टीका, टिप्पणी, आलोचना करेंगे ही। लोगों की गलत विचारधाराओं का खुद पर असर मत होने दीजिए। अपनी जिंदगी को अपनी सुविधा, भलाई और पसंद से जीना सीखिए। अगर श्रेष्ठ बनना है, कुछ बेहतर कर दिखाना है, तो ज्यादा सोचना बंद कीजिए और अपनी राह खुद बनाइए, जहां जाकर आप खुद पर गर्व महसूस कर सकें। लोगों के बर्ताव पर ज्यादा विचार मत कीजिए। स्वार्थ से भरी इस दुनिया में, ऐसे लोगों की कमी नहीं जो पीड़ा में साथ छोड़ देंगे, वहीं आपके सफल होने पर खुशी मनाने आ जाएंगे।

 

अपने स्वभाव को एकदम स्वच्छ रखिए। किसी से मिलना, बातें करना, उनकी सुनना बंद मत कीजिए। यह मनुष्य का स्वाभाविक गुण है। मिल-जुलकर रहना, दुख-सुख में काम आना, सहयोग करना आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन में उतना स्थान मत दीजिए कि वो आपके जीवन की शांति छीन ले। किसी का अपमान मत कीजिए। कोई अच्छा है तो जुड़कर रहिए और जो गलत करें आपके साथ, उनके जीवन से दूर हो जाइए। शोर करके तमाशा करने से बेहतर खामोशी से कर्म कीजिए। अपने जीवन को सही कार्य के लिए खुद प्रेरित कीजिए। स्वभाव का निर्माण इतना सुंदर कीजिए कि लोग आपके पास आकर सुखद एहसास पा सकें, उनकी निराशा दूर हो जाए, और प्रसन्न हों, सुकून मिले। अपने कर्म से दुनिया को ऐसे पल दीजिए कि वह यादगार रहे। जीवन तो एक दिन मिट जाएगा, कर्म हर दिल में जीवित हों, ऐसी कोशिश करते रहिए।

 

”निष्काम कर्म करते जाना,

पल-पल को सुखद बनाना।”

 

यहाँ हर मनुष्य की अपनी एक निश्चित पहचान होती है और वह पहचान उसका स्वभाव है। स्वभाव ही हमारे विचारों, कर्मों और प्रयासों की दिशा तय करता है। जब हम अपने स्वभाव के विरुद्ध जीते हैं, तो भीतर से टूट जाते हैं। इसके विपरीत, जब हम अपने स्वभाव के अनुकूल जीते हैं, तब शांति, संतोष और सफलता स्वयं हमारे पास चली आती है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम स्वयं को समझें, अपनी अच्छाइयों को निखारें और अपने स्वभाव के साथ जीवन जीने का निरंतर प्रयास करते रहें।

 

 …………………………………………………..

 

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि