सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
गोबरा नवापारा-राजिम,
रायपुर, (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“निर्मल मन, सहज जीवन”
(कविता)
================
हाथों से हमारे,
जितना हो सके भला हो।
मन में सदा ही,
प्रेम व करुणा का
दीया जला रहे।
मन और जीवन की,
निर्मलता व सरलता बनी रहे।
सहनशीलता की स्थिरता,
सदा ही दिल में सजी रहे।
अपने जुनून व हौसले से,
कुछ न कुछ करते हुए,
पावन पथ पर
हम सदा आगे बढ़ते चलें।







