
मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अधयाय, देहरादून)
रविवार छुट्टी के दिन भी स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने कैंप में दी अपनी सेवाएं जिस पर रोगियों ने बहुत प्रशंसा की।
अल्मोड़ा: आज सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में आज रविवार को छुट्टी के दिन भी जनसमुदाय में कैंप को लेकर आज सुबह से ही उत्साह रहा दूर दराज से आए लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में आज निशुल्क स्पेशलिस्ट जनसेवा शिविर के अंतिम दिवस पर 146 रोगियों का सफल परीक्षण किया साथ ही 48 एक्सरे , ओर 53 खून जांच की गई प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमजद खान ने शिविर को जनसमुदाय के लिए बहुत उपयोगी बताया ओर कहा शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को उनके निवास के निकट विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।
ब्लाक कार्यकर्म प्रबंधक अतुल सक्सेना द्वारा जानकारी दी गई कि तीन दिवसीय शिविर कुल 710 रोगियों का पंजीकरण कर उनको स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया । उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य एक छत के नीचे निःशुल्क रोगियों को उपचार करना है।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। आज शिविर की समाप्ति पर डॉ डीएस नेगी हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. मनीष पाल, डॉ. तोशी आंख नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. देविका खत्री स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. अनंत गुप्ता शिशु रोग विशेषज्ञ, आदि चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी शिविर के संचालन में नवीन कांडपाल , खीम पाल भोज, एन के सकलानी, सीमा, हिमांशु जोशी, हरगोविन्द, चंदन पाठक, का मुख्य सहयोग रहेगा।







