ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार द्वारा शुरू किया गया आमरण अनशन।
अल्मोड़ाः नगर निगम में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री राजपाल पवार द्वारा अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आज 15 जुलाई 2026 को नगर निगम के पार्षदों ने भी अपना समर्थन दिया है। पार्षदों द्वारा अनशन स्थल पर पहुंचकर सफाई कर्मचारीयों की तमाम मांगों को जायज बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का जल्द निवारण होना चाहिए तथा कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।
पार्षदों ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की मांगों को शासन स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा और उनके न्यायपूर्ण अधिकारों की लड़ाई में वे उनके साथ हर संभव खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर प्रदीप, वैभव पाण्डे, नवीन आर्य, दीपक कुमार, रोहित कार्की, मुकेश कुमार, अनूप भारती, विकास कुमार, भूपेन्द्र जोशी आदि लोग मौजूद रहे।







