ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
जिला न्यायालय परिसर में “कौशल विकास सत्र” कार्यशाला की गई आयोजित।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा “world Youth Skills Day” के अवसर पर आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को राजकीय औद्योगिक अल्मोड़ा के सहयोग से जिला न्यायालय सभागार में “कौशल विकास सत्र” (कार्यशाला) कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित अधिकार मित्रों को डिजिटल सेवाओं, डिजिटल मार्केटिंग, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, ऑनलाइन सुरक्षा आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर नवीन कुमार व ललित सिंह,अधिकर्मी आईटीआई अल्मोड़ा द्वारा तकनीकी व्यावसायिक क्षेत्रों, आत्मनिर्भर और जीवन कौशल स्वरोजगार, उद्यमिता, उन्नति एवं पर्सनेलिटी डेवलपमेंट आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।







