हरेला पर्व पर एवरग्रीन एजुकेशनल सोसायटी हाई स्कूल ने निकाली जन-जागरूकता रैली। 

Spread the love

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

              (नया अध्याय, देहरादून)

हरेला पर्व पर एवरग्रीन एजुकेशनल सोसायटी हाई स्कूल ने निकाली जन-जागरूकता रैली । 

पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का दिया संदेश, गूंजे हरियाली बचाने के सन्देश।

  ऊखीमठः देवभूमि उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर एवरग्रीन एजुकेशनल सोसायटी हाई स्कूल द्वारा मुख्य बाजार में भव्य जन-जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने का आह्वान किया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जो मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बच्चों ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी आकर्षक तख्तियां और बैनर लेकर “हरेला मनाएं, पेड़ लगाएं”, “पेड़ हैं जीवन का आधार”, “हर घर एक पौधा” तथा “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। नौनिहालों के जोश और अनुशासन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और बाजार में मौजूद व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने रैली का स्वागत करते हुए बच्चों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रधानाचार्य रंजना कठैत ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरणीय संकट, जलवायु परिवर्तन और वनों के लगातार घटते क्षेत्रफल को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आज हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

रैली के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया तथा हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व प्रकृति, हरियाली और समृद्धि का संदेश देता है। विद्यार्थियों ने भी अपने घरों और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राधा राणा, प्रभात बैरवाण, सूरज, रश्मि, कुंवर, सोनल, शिशुवंती तिवारी, भुवनेश्वरी भट्ट, चेतना पाण्डेय, पुष्पा, आइसा सहित सैकड़ों छात्र – छात्रायें मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।