श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ धाम के पश्चात श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Spread the love

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ 

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ धाम के पश्चात श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

•मंदिर समिति कार्यालय,समिति विश्राम गृहों तथा संस्कृत विद्यालयों का निरीक्षण ।

केदारनाथ/रुद्रप्रयाग 16अगस्त। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति में उत्तराखंड शासन से प्रतिनियुक्त नये मुख्य कार्याधिकारी ( सीईओं)विजय प्रसाद थपलियाल आज शुक्रवार प्रात: श्री केदारनाथ धाम पहुंचे मंदिर में दर्शन किये भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना की तथा जलाभिषेक किया मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने पूजा-अर्चना संपन्न करायी तथा मुख्य कार्याधिकारी को अंगवस्त्र औढ़ाकर स्वागत किया‌। मंदिर में दर्शन के बाद मुख्य कार्याधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस अवसर पर मंदिर समिति अधिकारियों- तथा तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। मुख्य कार्याधिकारी आज शुक्रवार को श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण के बाद गुप्तकाशी से केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने यात्री व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के आदेश दिये धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के बावत अधिकारियों, तीर्थयात्रियों तथा तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।श्री केदारनाथ धाम में उन्होंने मंदिर समिति के पूजा आउंटर,भोगमंडी, कंप्यूटर कक्ष, भंडार, दर्शन पंक्ति, प्रवचन हाल, कैश काउंटिंग सभागार आदि का निरीक्षण किया। मुख्य कार्याधिकारी दिब्य शिला,आदि गुरु शंकराचार्य समाधि के दर्शन को भी गये अपराह्न को भगवान भैरवनाथ जी के दर्शन करेंगे।निरीक्षण के बाद मुख्य कार्याधिकारी ने अधिकारियों -कर्मचारियों की बैठक ली तथा सभी कर्मचारियों को सेवाभाव से कार्य करने की तथा तीर्थयात्रियों अतिथि देवो भव् की भावना से व्यवहार बनाये रखने की अपेक्षा की।इस अवसर पर मंदिर समिति सहायक अभियंता विपिन तिवारी भी मुख्य कार्याधिकारी के साथ निरीक्षण के दौरान में मौजूद रहे।

इससे पहले हैलीपेड पर मंदिर समिति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/ प्रभारी केदारनाथ मंदिर यदुवीर पुष्पवान ने 

मुख्य कार्याधिकारी की अगवानी की तथा मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्य कार्याधिकारी को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, विपिन कुमार,हेमंत कुर्मांचली,विक्रम रावत,‌ललित त्रिवेदी, प्रबल सिंह चौहान आदि भी मौजूद रहे।

आज मुख्य कार्याधिकारी श्री केदारनाथ धाम में ही प्रवास करेंगे तथा कल शनिवार 17 अगस्त को देहरादून को रवाना होंगे।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी ने बीते कल 15 अगस्त को बृहस्पतिवार देर शाम शोणित पुर लमगौंडी ( जिला रूद्रप्रयाग) में स्थित मंदिर समिति के केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण किया प्रधानाचार्य नित्यानंद पोखरियाल को दिशा-निर्देश दिये इस अवसर पर सुभाष सेमवाल,राकेश झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

 

इससे पहले 14 अगस्त को मुख्य कार्याधिकारी श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन एवं व्यवस्थाओं के निरीक्षण को पहुंचे थे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल रहे।

इसी दिन श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को रवाना हुए 

इससे पहले संस्कृत माध्यमिक विद्यालय मंडल का निरीक्षण किया।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचकर दर्शन किया मंदिर व्यवस्थाओं, कोठा भवन निर्माण कार्यो का जायजा लिया इस अवसर पर उखीमठ में सहायक अभियंता विपिन तिवारी ,पुजारी बागेश लिंग,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवान, मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, दफेदार विदेश शैवआदि मौजूद रहे‌।

बीते कल 15 अगस्त देर शाम मुख्य कार्याधिकारी श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचे थे सांयकालीन आरती में भी शामिल हुए इस अवसर पर प्रबंधक भगवती सेमवाल पुजारी शिवलिंग चपटा, व्यापार संघ अध्यक्ष चुन्नी लाल,नवीन देवशाली, आनंद तिवारी,उषा पंवार,मौजूद रहे। भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त मंगलवार को मुख्य कार्याधिकारी ‌ ने देहरादून से प्रस्थान कर मंदिर समिति विश्रामगृह ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, धारी देवी, रूद्रप्रयाग, नन्दप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी का निरीक्षण किया

14 अगस्त बुद्धवार को श्री नृसिंह मन्दिर जोशीमठ दर्शन, पूजन तथा मंदिर समिति कार्यालय निरीक्षण कर श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर अपराह्न को श्री बदरीनाथ मन्दिर में दर्शन, पूजा-अर्चना के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया।

15 अगस्त गुरूवार को

श्री बदरीनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डा रोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मन्दिर में दर्शन, पूजन एवं श्री बदरीनाथ स्थित परिसम्पत्तियों एवं निर्माण कार्यों, विश्राम गृहों, बस टर्मिनल का निरीक्षण किया

15 अगस्त अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम से ऊखीमठ प्रस्थान किया।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     मजबूती से थामना होता है अपनो का हाथ, नहीं तो दुनिया की भीड़ में छूट जाते हैं।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 18 views
     मजबूती से थामना होता है अपनो का हाथ, नहीं तो दुनिया की भीड़ में छूट जाते हैं।

    साहित्य की विविध विधाओं का प्रसार ही सामाजिक जागरूकता का आधार : 

    • By User
    • November 4, 2026
    • 10 views
    साहित्य की विविध विधाओं का प्रसार ही सामाजिक जागरूकता का आधार : 

    ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..   

    • By User
    • November 4, 2026
    • 8 views
    ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..    

    आगर-सारंगपुर मार्ग के गड्ढों में हुआ डामरीकरण, लेकिन जनता की मांग 51 किलोमीटर सड़क का नए सिरे से हो डामरीकरण।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 7 views
    आगर-सारंगपुर मार्ग के गड्ढों में हुआ डामरीकरण, लेकिन जनता की मांग 51 किलोमीटर सड़क का नए सिरे से हो डामरीकरण।
    • By User
    • November 4, 2026
    • 9 views

    आरोपों की राजनीति, लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं

    • By User
    • November 4, 2026
    • 10 views
    आरोपों की राजनीति, लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं