ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा
मकान मालिक के घर में घुसकर उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने वाला पूर्व किराएदार गिरफ्तार।
रानीखेत- यहां एक युवक ने मकान मालिक के घर में घुसकर उनके बेटे पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफतार कर लिया।
पुलिस के अनुसार रानीखेत के पिलखोली निवासी इंद्रजीत नेगी ने रानीखेत कोतवाली में सूचना दी कि केदार सिंह मर्तोलिया पुत्र कल्याण सिंह मर्तोलिया, निवासी ग्राम फरसाली,थाना-तहसील कपकोट जिला बागेश्वर जो पूर्व में उनके मकान में किराए पर रहता था, हमारे घर आया जिसके हाथ में चाकू था उसने आते ही घर में मौजूद मेरे पुत्र जतिन, उम्र लगभग 18साल को गाली गलौज करते हुए चाकू से उसकी कमर व पसलियों में चार-पांच वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और केदार सिंह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत, अशोक धनकड़ के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। कोतवाली रानीखेत में धारा-109/352/351(2)/333, भारतीय न्याय संहिता व 4/25आर्म्स एक्ट बनाम केदार सिंह मर्तोलिया, एफआईआर दर्ज की गई है।









