ऊखीमठ: गौरीकुण्ड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा काल के दौरान संचालित होने वाली 44 दुकानों का आवंटन

Spread the love

ऊखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी

गौरीकुण्ड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा काल के दौरान संचालित होने वाली 44 दुकानों का आवंटन तहसील प्रशासन द्वारा लाटरी के माध्यम से किया गया! विगत 19 अप्रैल को समपन्न हुए 18 वीं लोकसभा चुनाव के कारण इस बार विगत वर्षों की तुलना में 44 दुकानों के लिए कम आवेदन प्राप्त हुए! लाटरी के माध्यम आवंटित हुई दुकान में 10 प्रतिशत दुकानें विधवा, विकलांग, असहाय व स्वयं सहायता समूह तथा 15 प्रतिशत दुकाने केदारनाथ आपदा प्रभावितों के आरक्षित रखी गयी थी! पैदल मार्ग पर यात्रा काल के दौरान संचालित होने वाली कच्ची दुकानों, नीबू पानी, जूस की दुकानों के लिए तहसील प्रशासन को 674 आवेदन प्राप्त हुए है! तहसील परिसर के रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच 44 दुकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया! जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि गौरीकुण्ड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा काल के दौरान संचालित होने वाली 44 दुकानों के लिए 584 आवेदन प्राप्त हुए थे तथा शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा गठित समिति की देखरेख में 44 दुकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया है! उन्होंने बताया कि 44 दुकानों में से 10 प्रतिशत दुकानें विधवा, विकलांग, असहाय व स्वयं सहायता समूह तथा 15 प्रतिशत दुकानें केदारनाथ आपदा प्रभावितों के लिए आरक्षित रखी गयी थी उनका आवंटन भी लाटरी के माध्यम से किया गया ! उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग पर यात्रा काल के दौरान संचालित होने वाली कच्ची दुकानों, नीबू व जूस सेन्टर के लिए 674 आवेदन प्राप्त हुए है! इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, खण्ड विकास अधिकारी, सूर्य प्रकाश शाह, कांग्रेस कमेटी पूर्व जिलाध्यक्ष जसपाल लाल, प्रधान संगठन ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, सचिव विजयपाल नेगी, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सेमवाल, केदारनाथ नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चन्द्र शेखर चौधरी, उपकोषाधिकारी सुभाष चंद्र पुरी, सुषमा नौटियाल, भगत सिंह नेगी, पूर्व प्रधान नरेन्द्र पंवार, जगदीश लाल, पूर्व सभासद बलवन्त रावत, भाजपा ऊखीमठ मण्डल पूर्व महामंत्री चन्द्र मोहन उखियाल, देवेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के आवेदक मौजूद थे !

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।