पल्द्वाणी-डुगर सेमला मोटर पुल का निर्माण कार्य चार माह में पूरा नहीं किया गया तो कार्यदाही संस्था के खिलाफ आन्दोलन किया जायेगा

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

पल्द्वाणी-डुगर सेमला मोटर पुल का निर्माण कार्य चार माह में पूरा नहीं किया गया तो कार्यदाही संस्था के खिलाफ आन्दोलन किया जायेगा।

ऊखीमठः  राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य परकण्डी रीना बिष्ट, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सेमला के ग्रामीणों के अथक प्रयासों से पल्द्वाणी-डुगर सेमला मोटर मार्ग पर आकाशकामिनी नदी पर बने लोहे के गार्डर पुल पर दो दिनों बाद पैदल आवाजाही विधिवत शुरू हो जायेगी। कार्यदाही संस्था ने मोटर पुल के दोनों तरफ समतलीकरण का कार्य विधिवत शुरू कर दिया है। मोटर पुल पर पैदल आवाजाही शुरू होने से तुंगनाथ घाटी के लगभग 20 गावों के ग्रामीणों को तहसील व विकासखण्ड मुख्यालय आवागमन करने में सुविधा होगी तथा चार माह बाद मोटर मार्ग पर सभी वाहन सरपट दौड़ने लगेगें। आकाशकामिनी नदी पर बन रहे लोहे के गार्डर पुल का निर्माण कार्य चार माह में पूरा न होने पर ग्रामीणों ने कार्यदाही संस्था के खिलाफ आन्दोलन की चेतावनी दी है। बता दे कि पीएमजीएसवाई के पल्द्वाणी – डुगर सेमला मोटर मार्ग पर आकाशकामिनी नदी पर लोहे के कारण पुल का निर्माण कार्य विगत कई महीने से अधर में लटका था। विगत 10 जुलाई को आकाशकामिनी नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि होने से आकाशकामिनी नदी पर 1950 के दशक में बने पैदल पुल की सुरक्षा दीवालों ढहने से पैदल पुल में आवाजाही ठप होने से तुंगनाथ घाटी के लगभग 20 गांवों के ग्रामीणों को कई किमी अतिरिक्त दूरी तय करने के बाद तहसील व विकासखण्ड मुख्यालय समपर्क करना पड़ रहा था। डुगर सेमला गांवों के जी आई सी पल्द्वाणी में अध्ययनरत नौनिहालों का विध्यालय जाना खासा प्रभावित हो गया है तथा विगत दिनों सेमला के युवाओं द्वारा मोटर पुल के एक तरफ लकड़ी की सीढ़ी लगाकर पुल आवाजाही शुरू तो हो गयी थी फिर भी नौनिहालों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही थी। गुरूवार को राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् द्वारा दोनों पुलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा जिला प्रशासन व कार्यदाही संस्था लगातार वार्ता की गयी जबकि जिला पंचायत सदस्य परकण्डी रीना बिष्ट द्वारा भी लगातार प्रयास किये जा रहे थे। शुक्रवार को मोटर पुल की कार्यदाही संस्था ब्रिज एण्ड रु के प्रोजेक्ट मैनेजर आर एन टाली, जिपस रीना बिष्ट, प्रधान भींगी शान्ता निर्माणाधीन मोटर पुल पर पहुंचे तो ग्रामीणों व ब्रिज एण्ड रू के प्रोजेक्ट मैनेजर व ग्रामीणों में काफी बहस हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में कार्यदाही संस्था द्वारा एक सप्ताह में निर्माणाधीन मोटर पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया था जबकि मोटर पुल का निर्माण कार्य लम्बे समय से अधर में लटका हुआ है जिस पर पुल की कार्यदाही संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन में मोटर पुल को आवाजाही लायक बना दिया जायेगा तथा चार माह में मोटर पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा। फिर भी ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मोटर पुल का निर्माण कार्य चार माह में पूरा नहीं किया गया तो कार्यदाही संस्था के खिलाफ आन्दोलन किया जायेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन व कार्यदाही संस्था की होगी। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच देवेन्द्र रावत, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी, बलवन्त चौधरी, अरविन्द रावत, सोहन बिष्ट सही ब्रिज एण्ड रु के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।