ब्यूरो जौनपुर (उ. प्र.) : पंकज सीबी मिश्रा।
गांव के सबसे उम्रदराज व्यक्ति से कराया गया ध्वजारोहण, आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।
जौनपुर : जनपद के विकासखंड केराकत मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय, सरकारी कार्यालयों सहित कई स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम मे विकासखंड के ग्रामसभा थानागद्दी के देवनाथपुर मे गांव के सबसे उम्रदराज व्यक्ति पंडित छेदीप्रसाद मिश्र से ध्वजारोहण कराया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव वालों नें इस वर्ष गांव मे देश के आजादी मे शहीद वीरों के सम्मान में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सुबह 9 बजे आयोजित किया किन्तु इस बार आपसी विचार विमर्श के बाद संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया की मौजा देवनाथपुर के सबसे उम्रदराज व्यक्ति पंडित छेदी मिश्र के हाथों यह कार्यक्रम किया जाय जिसके बाद सेवानिवृत्त अध्यापक शोभनाथ मिश्र, पूर्व ग्रामप्रधान पति रामभजन सरोज, प्रदीप मिश्र, राजेश मिश्र, पवन मिश्र के सहयोग से ग्रामीणों नें राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान गाने के पश्चात देश के वीर जवानों की शहादत को याद किया। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में ही केराकत विकासखंड के ग्रामसभा थानागद्दी में स्वतंत्रता दिवस के दिन दिवंगत रिटायर्ड आर्मी अफसर पंडित रामसेवक मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि भी मनी। उनके पैतृक आवास पर दिवंगत आर्मी ऑफिसर के पुत्र द्वय डॉ सुधीर मिश्र और सुशील मिश्र द्वारा पंद्रह अगस्त को पहले वृक्षारोपण और फिर सुंदरकांड पाठ कराया गया। शाम को प्रसाद वितरण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे जनपद के ब्रह्मराष्ट्र एकम् के संगठन मंत्री और पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा ने स्व0 पंडित रामसेवक मिश्र के छायाचित्र पर पुष्पार्चन करते हुआ कहा कि देश कि सेवा में बतौर आर्मी अफसर स्मृति शेष रामसेवक ताऊ का व्यक्तित्व शानदार रहा। अपने रिटायरमेंट के बाद जब भी मिला करते थे आर्मी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया करते थे। समाजसेवा के लिए भी सदैव तत्पर रहने वाले पंडित रामसेवक मिश्र एक बेहद मिलनसार व्यक्ति भी थे। अन्य कार्यक्रमों में थानागद्दी बाजार के यूनियन बैंक के पास समाजसेवी सुनील शर्मा के संयोजन में विनोद सिंह, मंगला सेठ, रुपेश मिश्र इत्यादि के सहयोग से ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई और मिष्ठान वितरित किया गया।









