मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
SSP Almora के निर्देशन में फरार वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने एन0आई0 एक्ट का फरार वारंटी को किया गिरफ्ता
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशन में जनपदभर में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
दिनांक 17.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौ0वा0सं0- 64/2025 धारा 138 एनआई एक्ट में वारंटी अभियुक्त शाबिर कुरैशी पुत्र महबूब कुरैशी निवासी मस्जिद के पास नियाजंगज थाना व जिला अल्मोड़ा को धार की तूनी अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।








