रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मौसम!
हर पल मौसम बदल रहा है, देखें आज!
सूरज कहाँ से निकल रहा है? देखें आज।
चेहरों पर झूठे वादों की, धूप कैसी है,
कौन दिलों में बस रहा है, देखें आज।
कल जो, मंजिल का हमसफर था हमारा,
वो किस राह पर चल रहा है, देखें आज।
हवाओं ने भी बदल ली हैं, अपनी करवटें,
युवा चराग कैसे, जल रहा है, देखें आज।
सच के पैरों में, छाले पड़ गए हैं “रंजन “
झूठ ठाठ से, मचल रहा है, देखें आज।







