मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
https://www.transfernow.net/dl/20260721N0fBkz5a
STORY SLUG : FEROZEPUR PRATIBHA STORY
FOOTAGE: ATTACHED LINK IN MAIL
TOTAL FILE : SHOT , BYTES
स्टोरी स्लग: फिरोजपुर प्रतिभा स्टोरी
एंकर फिरोजपुरः के सीमावर्ती इलाके की बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मयंक फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सहारा देते हुए 39 छात्राओं को ‘प्रतिभा कन्या स्कॉलरशिप’ प्रदान की है। पिछले सात वर्षों से चल रही इस पहल ने सैकड़ों परिवारों में नई उम्मीद जगाई है और अब तक 52 छात्राएं अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं।
वीओ-1:
फिरोजपुर के एक स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान मयंक फाउंडेशन की ओर से 39 होनहार और जरूरतमंद छात्राओं को प्रतिभा कन्या स्कॉलरशिप प्रदान की गई। चयनित छात्राओं को ग्रेजुएशन के तीन वर्षों तक हर वर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें।
बाइट
वीओ-2:
फाउंडेशन की इस पहल से पिछले सात वर्षों में 52 छात्राएं अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ चुकी हैं। छात्राओं का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, आर्थिक स्थिति और सामाजिक सर्वेक्षण के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाता है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज सेवा के क्षेत्रों में भी लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) वीर कुमार भट्ट सहित कई शिक्षाविद, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बाइटः राकेश कुमार







