”प्रार्थना का जीवन में असर”

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका/कवयित्री/शिक्षिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

गोबरा नवापारा, राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)

 

 

       (नया अध्ययाय, उत्तराखण्ड)

 

 

लेख

 

 ”प्रार्थना का जीवन में असर”

– सुश्री सरोज कंसारी

 

“हमारे मानव मन की असीम उत्सुकता, अविचल साहस व गहरी आस्था के साथ की गई दैनिक प्रार्थना, हमारे जीवन में शांति व ईश्वर की अनुकंपा बनाए रखती है।”

 

==================================

 

हम करें भला, तो होगा भला,

सबके गम के बादल छँट जाएँ।

मन में भरता रहे उजाला,

जीवन को पावन, प्यारा बनाते जाएँ।

 

ईश्वर के प्रति भक्ति, आस्था और विश्वास से ही मनुष्य को शक्ति की प्राप्ति होती है। जीवन के सफर में कई मोड़ आते हैं, जब हमें दुखों का सामना अकेले ही करना होता है, उस वक्त बस ईश्वर का साथ होता है। मुश्किल वक्त की सबसे बड़ी ताकत भगवान की प्रार्थना होती है। दुख की घड़ी में मनुष्य का मन बेहद नाज़ुक और भावुक होता है। भक्त की करुण पुकार भगवान अवश्य सुनते हैं, बस धैर्य के साथ भगवान से जुड़े रहना ज़रूरी है। मनुष्य जीवन में सच्ची भावनाएं ही उसे भगवान के करीब ले जाती हैं। भगवान के साथ किया गया आत्म-संवाद उदासी में एक नई उम्मीद देता है। एक समय के बाद रिश्ते-नाते, सगे-संबंधी, मित्र किसी न किसी बहाने से छूट जाते हैं। लेकिन भगवान से अटूट रिश्ता होता है। भगवान के प्रति प्रेम समय के साथ और भी गहरा होता है।

 

भक्ति की शक्ति का ही प्रभाव है कि – भगवान के दर्शन की चाह में, तकलीफों की परवाह किए बिना, दुर्गम स्थानों में भी कठिनाइयों को पार कर तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। भगवान से अपने सुखी जीवन की कामना करते हैं। मानवीय भावनाएं मनुष्य को सतत नेकी की राह चलने के लिए प्रेरित करती हैं। मन में भगवान के प्रति भक्ति भाव हमें ईश्वर से जोड़े रखता है। ईश्वर के ध्यान से हमें सुकून मिलता है। अच्छे उद्देश्य की प्राप्ति के लिए की गई तपस्या कभी व्यर्थ नहीं होती। सात्विक भाव से किए गए हर कर्म का फल शुभ ही होता है। सच्चे हृदय की पुकार ईश्वर अवश्य सुनते हैं। भगवान से जुड़ने से हमें जीवन का सार मिलता है। इस क्षणिक जीवन के महत्व को समझ पाते हैं। इस सांसारिक दुख के सागर से निकलने का रास्ता भगवान की भक्ति से मिलता है।

 

प्रार्थना में भक्त खुद को भगवान के बेहद करीब महसूस करता है। भगवान के साथ किया गया आत्मिक संवाद ग़मगीन हृदय को सुकून के पल देता है। मन में पवित्र भाव आते हैं। भगवान के साथ हम अपनी व्यथा व्यक्त कर राहत की सांस लेते हैं। भगवान से किया गया संवाद अलौकिक आनंद की प्राप्ति कराता है। अंतरयुद्ध खत्म होते हैं। प्रार्थना से अनावश्यक तनाव दूर होता है। मन प्रसन्नचित्त होता है। पवित्र कर्म के लिए हम खुद को तैयार करते हैं। मानसिक मनोबल बढ़ता है। सांसारिक जीवन से व्याकुल मन ईश्वर की शरण में समर्पित होता है। ईश्वर के करीब जाने से जीवन के शिकवे-शिकायतें दूर होती हैं।

 

प्रार्थना से दया, क्षमा और करुणा के भाव विकसित होते हैं। क्रोध, घृणा और आपसी बैर का अंत कर हम प्रेमपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रार्थना से भय, शोक और घबराहट दूर होती है। आँख बंद करके सच्चे मन से की गई प्रार्थना से ईश्वर का आशीर्वाद हमें मिलता है। दुख को सहने और चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत मिलती है। प्रार्थना से बीमार मानसिकता स्वस्थ हो जाती है। प्रार्थना उदासी दूर करती है। प्रार्थना में एक अदृश्य शक्ति होती है, जो असंभव को भी संभव बना देती है।

 

पूरी दुनिया को चलाने वाली वह एक ही ईश्वर यानी सबसे बड़ी शक्ति है। वही आदि काल से जीवन और ऊर्जा का भंडार रहा है, जो कण-कण में व्याप्त है। प्रार्थना के ज़रिए हम उस अनंत शक्ति से जुड़े रहते हैं और अपने शरीर, मन तथा आत्मा को विकारों व बीमारियों से बचा सकते हैं। आमतौर पर लोग तभी प्रार्थना करते हैं जब कोई बड़ी मुसीबत आती है, किंतु सुख हो या दुःख, हमें ईश्वर का स्मरण निरंतर करना चाहिए। हम चाहे अपने कार्यों में कितने भी व्यस्त क्यों न हों, हमें प्रतिदिन प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए।

 

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि