मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.25 लाख की स्वीकृति दी।
अल्मोड़ाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा चेक डैम आदि के निर्माण कार्य के लिए ₹98.25 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि के प्रथम चरण में ₹58.95 लाख जारी किए जाने का अनुमोदन भी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया है।
इस योजना के तहत मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इससे मंदिर परिसर का समग्र विकास होने के साथ स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।







