सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज, सरकार तत्काल करे समाधान – विधायक मनोज तिवारी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

              (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज, सरकार तत्काल करे समाधान – विधायक मनोज तिवारी।

 

 

 

 

      अल्मोड़ाः देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार के आमरण अनशन के चौथे दिन गुरुवार को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अनशन स्थल पहुंचे और आंदोलनरत कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्षों से सफाई व्यवस्था की रीढ़ बने पर्यावरण मित्रों और सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और सरकार को बिना देर किए कर्मचारियों से वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।

 

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि चार दिनों से आमरण अनशन जारी है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी वर्षों से नगरों और कस्बों को स्वच्छ रखने का कार्य कर रहे हैं, उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। सरकार को उनके धैर्य की परीक्षा लेने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में लागू ठेका प्रथा समाप्त करने, वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण, नियमितीकरण नियमावली में संशोधन, महिला स्वच्छता समिति एवं आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने, पर्यावरण मित्रों को आवासों का मालिकाना हक देने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा पदोन्नति सहित अन्य मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।

 

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वह स्वयं शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागीय मंत्री राम सिंह कैड़ा तथा विभागीय सचिव से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों को उनके समक्ष प्रमुखता से रखेंगे और उनके शीघ्र समाधान का आग्रह करेंगे।

 

मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सफाई कर्मचारियों के संघर्ष के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन और व्यापक होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने शासन से तत्काल वार्ता कर कर्मचारियों को लिखित आश्वासन देने की मांग की।

 

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अनशनरत कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की। समर्थन मे विधायक मनोज तिवारी, महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पार्षद हेम तिवारी, पार्षद दीपक कुमार, पार्षद वैभव पांडे, परितोष जोशी, पूरन सिंह रौतेला पूर्व दर्जा मंत्री, प्रदीप चंद आर्य पार्षद, दिनेश पांडे, इंतिक्वाब आलम आलम कुरैशी पार्षद, भैरव गोस्वामी जिला महामंत्री व्यापार मंडल, पंकज कांडपाल, अमरेश पवार, अनुप भारती पार्षद, हेम सती, मुकेश नेगी पूर्व सभासद आदि लोग शामिल रहे

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।