संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कन्नौज में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जयपुर से लौटी महिला के उड़ गए होश।
कन्नौज: शहर के ब्लॉक नंबर-14 स्थित ईदगाह कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये के जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता तब चला जब जयपुर में रहने वाली महिला वापस घर पहुंची।
पीड़िता सोनी ने बताया कि वह जयपुर में किराये के मकान में रहती है। उसने ईदगाह कॉलोनी स्थित अपनी बुआ के घर में अपना कीमती सामान सुरक्षित रख छोड़ा था। वापस लौटने पर मकान के पीछे का जंगला और बक्से का ताला टूटा मिला। घर के भीतर रखा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवरात गायब थे।
चोरी हुए सामान में दो कमर पेटी, कान के सोने के आभूषण (ब्रजबाला), सोने का मंगलसूत्र तथा करीब 800 ग्राम की चांदी की पायल सहित अन्य सामान शामिल है। पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये है।आगे क्या कुछ कहा पीड़िता ने आइये सुनते हैं पीड़िता की जुवानी।







