फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

 

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह 

 

          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

 

 

तिर्वा (कन्नौज):  समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर शनिवार को तिर्वा के इंदरगढ़ तिराहा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशू पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

सभा में वक्ताओं ने फूलन देवी के संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद किया। सपा नेता दिनेश बाथम ने कहा कि 25 जुलाई 2001 को नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास के बाहर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ध्रुव कश्यप ने कहा कि फूलन देवी का जीवन जातिगत भेदभाव, महिला उत्पीड़न और न्याय के लिए संघर्ष का प्रतीक रहा है तथा उनका जीवन आज भी वंचित वर्गों के लिए प्रेरणा है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान राम प्रकाश कश्यप ने की। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव, जगदीश राजपूत, अजय कश्यप, सुधीर कश्यप, विनोद बाथम, रामसेवक राजपूत, इंद्रेश यादव, राष्ट्रीय सचिव रामशंकर लोधी, जयकरन सिंह यादव, रामचंद्र कश्यप, अशोक अवस्थी, दिनेश यादव, सरिता दुबे, प्राची दुबे, बालकृष्ण बाथम, राजीव बाथम, नेहा पांडेय, मनोज राजपूत, गोविंद पाल, अनिल यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।