जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्रवाई के दिए निर्देश।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्रवाई के दिए निर्देश।

 

 

               अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में नोटिस तैयार करने, नोटिसों की तामील तथा सुनवाई हेतु तिथियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों से उनके क्षेत्रों में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जारी किए जाने वाले सभी नोटिस समयबद्ध रूप से तैयार किए जाएं तथा उनकी प्रभावी तामील सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नोटिस वितरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए।

 

बैठक में सुनवाई की तिथियों के निर्धारण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों की सुनवाई नियत तिथि पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाए।

 

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएं। यदि किसी स्तर पर कोई समस्या या व्यावहारिक कठिनाई आती है तो उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र उपस्थित रहीं। जनपद के सभी उपजिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े तथा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि