उत्तराखंड में गोवंश संरक्षण और गौमाता को राज्य माता घोषित।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

उत्तराखंड में गोवंश संरक्षण और गौमाता को राज्य माता घोषित।

 

 

 

 

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में गोवंश संरक्षण और गौमाता को राज्य माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे “गो सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। अभियान के तहत अल्मोड़ा जनपद में नागरिकों ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर कर प्रधानमन्त्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार राज्यपाल उत्तराखण्ड सरकार व को संबोधित ज्ञापन के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई।

अभियान के संयोजकों ने बताया कि ज्ञापन में उत्तराखंड राज्य में समस्त देशी गोवंश की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने, गौमाता को “राज्य माता” घोषित करने, गो-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रधन के सम्मान हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की गई है।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौसेवकों एवं आम नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि गोवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण आधार भी है।

अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों का समर्थन जुटाया जाएगा। इसके बाद एकत्रित हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। ज्ञापन देने वालो में दयाकृष्ण काण्डपाल कामिनी कश्यप .हरीश चन्द्र लोहनी, भगवती प्रसाद पाण्ड़े, हरीश चिलवाल। संजय.विद्यार्थी नारायण सिंह जीना आदि शामिल हुऐ।

फोटो कैप्शन:

गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाले ज्ञापन के समर्थन में नागरिकों से हस्ताक्षर कराते अभियान के कार्यकर्ता।

  • Related Posts

    नमन नेगी सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा ने 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में बालक वर्ग में नगर निगम अल्मोड़ा छेत्र दिव्तीय स्थान प्राप्त चयनित हुआ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट       (नया अध्याय, देहरादून)     नमन नेगी सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा ने 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में…

    मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना 2026-2027

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट       (नया अध्याय, देहरादून)       मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना 2026-2027       अल्मोड़ाः मुख्यमंत्री उदीमान छात्रवृत्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमन नेगी सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा ने 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में बालक वर्ग में नगर निगम अल्मोड़ा छेत्र दिव्तीय स्थान प्राप्त चयनित हुआ।

    • By User
    • July 30, 2026
    • 8 views
    नमन नेगी सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा ने 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में बालक वर्ग में नगर निगम अल्मोड़ा छेत्र दिव्तीय स्थान प्राप्त चयनित हुआ।

    मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना 2026-2027

    • By User
    • July 30, 2026
    • 8 views
    मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना 2026-2027

    मानसून:भारतीय अर्थव्यवस्था की धड़कन

    • By User
    • July 30, 2026
    • 13 views
    मानसून:भारतीय अर्थव्यवस्था की धड़कन

    आरक्षण पर पुनर्विचार का समय: समाज को जोड़ना होगा, तोड़ना नहीं।

    • By User
    • July 30, 2026
    • 12 views
    आरक्षण पर पुनर्विचार का समय: समाज को जोड़ना होगा, तोड़ना नहीं।

    खाद की दुकानों पर छापा, एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

    • By User
    • July 30, 2026
    • 10 views
    खाद की दुकानों पर छापा, एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

    ‘कलम के सिपाही’                           (कविता)

    • By User
    • July 30, 2026
    • 14 views
    ‘कलम के सिपाही’                            (कविता)