ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में फिर साढ़े चार लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
अल्मोड़ा पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है कभी शराब तस्कर तो कभी चरस तो कभी स्मैक तस्कर लगातार पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने एक बार फिर साढ़े चार लाख रुपए से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से क्वारब की तरफ 10 मी0 आगे हल्द्वानी रोड पर 02 युवकों (1-महिपाल सिंह के कब्जे से 08 ग्राम व 2- रोहित कुमार के कब्जे से 08.32 ग्राम स्मैक) कुल 16.32 ग्राम स्मैक बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों -महिपाल सिंह उम्र-26 वर्ष पुत्र बलवन्त सिंह निवासी ग्राम नैनोली,गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ -रोहित कुमार उम्र-25 वर्ष पुत्र भूपाल राम निवासी ग्राम पिल्खी, गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ को गिरफ्तार किया गया है साथ ही दोनों अभियुक्तों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही जा रही हैं। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 4,89,000 रु. आंकी गईं है।









