ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.) : सियाराम पाण्डे।
गोंडा जनपद के वजीरगंज विकास खंड में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
ब्लाक मुख्यालय में पूर्व मंत्री राम बहादुर सिंह व थाने पर थानाध्यक्ष अभय सिंह, चौंकी प्रभारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी, शीतला देवी शिक्षण संस्थान हथिनाग के प्रबंधक रंजीत सिंह,नगवा प्रधान प्रतिनिधि स्वामी नाथ सिंह ने विभिन्न स्कूलों व मदरसे में ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी निकाली।इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी अपने साथ कई जिम्मेदारियां भी लाती है।हम सभी को चाहिए कि इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वाहन करें।
स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। हमारे जीवन में सबसे अहम दिन है। हमारे वीर सपूतों ने अपनी जान देकर हमें आजादी दिलाई है हमें उन्हें कभी भूलना नहीं चाहिए।हम सभी उनको नमन करते हैं। स्वामी नाथ सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें शीतला देवी शिक्षण संस्थान प्रमुख रहा। विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह ने बच्चों में पुरस्कार वितरित किया।इस अवसर पर जगदम्बा यादव, करमचंद, फूल चंद,उदयभान सिंह,कबीरूल हसन,समसुद्दीन व प्रधानाचार्य राम मूर्ति गुप्ता, सर्व जीत सिंह,उप प्रबंधक रमेश गुप्ता,दिनेश सिंह, डाक्टर सतेन्द्र सिंह,अंकू सिंह, लवकुश सिंह, शिवपूजन सिंह, राकेश कुमार मिश्र सहित समस्त स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।









