ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा।
बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र छात्र-छात्राओं के सम्मान तथा नशे से दूर रहने के आह्वान में आयोजित किया गया कार्यक्रम।
अल्मोड़ा- पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विधानसभा के बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम को लगातार जारी रखा गया है। इसी के तहत विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचा उठाने तथा शिक्षा के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज हवालबाग अल्मोड़ा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री कर्नाटक ने द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र तथा विकर्षक/शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। तदुपरांत देश के भविष्य युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि शिक्षक/शिक्षिकाओं ने लगन और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष उदाहरण पेश किया है जिसके परिणामस्वरूप छात्र छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त किया है। जिससे उनके माता-पिता तथा शिक्षकों और क्षेत्र के गौरव को बढ़ाया है।
श्री कर्नाटक ने जोर देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी यदि अपने अवगुणों को का त्याग करें और कठोर परिश्रम करें तथा अपने लक्ष्य को निर्धारित कर शिक्षा ग्रहण करते हुए कुसंगत से दूर रहें तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ साथ उन्हें शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से भी मजबूत होना बहुत जरूरी है इससे बच्चे खेलकूद के क्षेत्र में भी एक उच्च स्थान हासिल कर सकेंगे और खेलों में माध्यम से भी क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकेंगे।
इस कार्यक्रम का संचालन रश्मि काण्डपाल ने किया। प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत/अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज हित में श्री कर्नाटक द्वारा किए गए कार्यों की जितनी तारीफ की जाए कम है। श्री कर्नाटक द्वारा गत कई वर्षों से छात्र छात्र-छात्राओं के शिक्षक/शिक्षिकाओं, कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने तथा उनको प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है और उनकी यह मुहिम लगातार जारी है। जिसके लिए विद्यालय परिवार उनका आभारी है।
श्री कर्नाटक ने स्नेहा प्रवाही की संयोजिका श्रीमती जया पाण्डे की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप एक पुस्तक और पेंन सैट भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज हवालबाग अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य कपिल नयाल, श्रीमती सुनीता बोरा,टी डी भट्ट, संजय पांडे, डॉ निर्मल पंत, डॉ प्रदीप सलाल, धन सिंह धौनी, मदन सिंह, श्रीमती भावना वर्मा, अभिभावक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र काण्डपाल, हेम जोशी, प्रकाश मेहता, आशा मेहता, कंचन पाण्डे, किरन परगाई आदि मौजूद रहे।









