पुलिस परिवार ने महिला कांस्टेबल को दी भावभीनी विदाई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

  •      
  •     (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

पुलिस परिवार ने महिला कांस्टेबल को दी भावभीनी विदाई।

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा ने फूल माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर किया सम्मानित।

 

 

सेवानिवृत्त हो रहे महिला कर्मी की कार्यकुशलता व मधुर व्यवहार की सराहना की गई।

 

 

        अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, की अध्यक्षता में आज दिनांक 31.07.2026 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रही महिला पुलिस कर्मी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

समारोह में महिला कानि0 मुन्नी पंत (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) को पुलिस परिवार की ओर से ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, सीओ अल्मोड़ा एवं सीओ संचार महोदय ने सेवानिवृत्त हो रहे महिला कर्मी को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

इस दौरान महोदय द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

 

सेवानिवृत्त हो रहे महिला कर्मी ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों द्वारा उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ अधिक समय बिताने तथा अपने अनुभवों से समाज एवं पुलिस विभाग का मार्गदर्शन करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

 

 सेवा विवरण-

महिला कानि0 मुन्नी पंत ने जनपद नैनीताल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए लगभग 23 वर्ष 24 दिवस की उत्कृष्ट सेवा दी।

 

समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वाहन में बैठाकर ससम्मान विदाई दी गई।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रतिसार उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा किया गया।

 

इस अवसर सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, एसआई (एम) हीरा सिंह, एसआई (एम) पूरन रावत, लाईन मेजर चंचल मर्तोलिया, उ0नि0 एमटी संजय रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त महिला कर्मी के परिजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि