सेवा, समर्पण एवं सुशासन शिविर में उमड़े लोग, विभिन्न विभागों ने मौके पर किया समस्याओं का समाधान।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

  •      
  •     (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

सेवा, समर्पण एवं सुशासन शिविर में उमड़े लोग, विभिन्न विभागों ने मौके पर किया समस्याओं का समाधान।

 

 

 

             अल्मोड़ाः  विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज, मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि अधिकाधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है।

 

शिविर में विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण करने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

इस दौरान विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ ही प्रमाण पत्र, पंजीकरण एवं अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

 

शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन के कुल 56 कार्य भी संपादित किए गए।

 

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि