मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
अल्मोड़ा सेवानिवृत्त होने को लेकर नगर निगम वैयक्तिक अधिकारी तिवारी और कार्मिक पांडे को दी विदाई।
अल्मोड़ाः नगर निगम में कार्यरत नवीन चन्द्र तेवाड़ी, वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी, एवं प्रदीप पाण्डे, अनुसेवक के आज दिनांक 31-07-2026 को निगम सेवा से सेवा निवृत्त होने पर नगर निगम, अल्मोड़ा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर बिदाई दी गई। तथा उनके द्वारा निगम हित में किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गयी ।
अल्मोड़ाः नगर निगम, अल्मोड़ा के कर्मचारियों द्वारा नवीन चन्द्र तेवाड़ी एवं प्रदीप पाण्डे द्वारा अपने सेवाकाल में नगर निगम, अल्मोड़ा में किये गये उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा नगर निगम को दिये गये योगदान की सराहना की गयी ।
उक्त विदाई समारोह में सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भण्डारी, पार्षद वैभव पाण्डे, दीपक कुमार, रोहित कार्की, मुकेश कुमार, नवीन चन्द्र आर्या, संजय जोशी, कुलदीप सिंह मेर, आशा विष्ट, मीरा मिश्रा, अन्जू बिष्ट, प्रदीप कुमार, राहुल जोशी, हेम चन्द्र तिवारी, विजय भट्ट, पत्रकार दिनेश भट्ट,भूपेन्द्र जोशी, प्रधान सहायक श्री राजू पाण्डे, आनन्द सिंह साँगा, कर एवं राजस्व निरीक्षक श्री पवन प्रसाद पाण्डे, अवर अभियन्ता सुश्री मिनिका टाकुली, गणेश सिंह मनराल, कान्ता दुम्का, बसन्ती बिष्ट, राजपाल पवार दीपक, विजय अधिकारी, पुष्पा पाण्डे, बबीता विष्ट, पुष्कर सिंह विष्ट, मनोज मिश्रा, दीपा जोशी, शाहिद अली, जीवन सिंह ऐरी, प्रकाश चन्द्र पन्त, आदि उपस्थित थे।







