सड़क निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं, जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी- वैभव पांडे।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

            (नया अध्याय, देहरादून)

सड़क निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं, जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी- वैभव पांडे।

        अल्मोड़ाः नगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नगर महामंत्री वैभव पांडेय ने कहा कि क्षेत्र की जर्जर सड़कें केवल विकास का नहीं,बल्कि आम जनता की सुरक्षा और उनके मूल अधिकारों का विषय हैं। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से खराब सड़कों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाती रही है और आगे भी जनता के हितों की इस लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मानसून के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है,लेकिन जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, प्रशासन को अपने पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप बिना किसी अनावश्यक देरी के सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करना चाहिए। वैभव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक प्रशासन से जवाबदेही मांगती रहेगी।उन्होंने कहा कि जनता को केवल आश्वासन नहीं बल्कि धरातल पर विकास कार्य दिखाई देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर मुखर रही है और भविष्य में भी जनता की आवाज को पूरी मजबूती से उठाती रहेगी। किसी भी प्रकार का दबाव, भय या राजनीतिक दमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक संघर्ष को कमजोर नहीं कर सकता। कांग्रेस शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जनता के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।