ऊखीमठः प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के 20 अगस्त (मंगलवार) को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी एवं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सोमवार शाम अगस्त्यमुनि क्रीड़ा भवन में तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के 20 अगस्त (मंगलवार) को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी एवं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सोमवार शाम अगस्त्यमुनि क्रीड़ा भवन में तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

मंगलवार को मुख्यमंत्री अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में प्रस्तावित ‘रक्षाबंधन कार्यक्रम’ में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही केदारघाटी व सोनप्रयाग का हवाई निरीक्षण भी करेंगे।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार (20 अगस्त) को प्रातः 09:40 बजे देहरादून से हैलीकाॅप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर 10:20 बजे अगस्त्यमुनि हैलीपैड़ पहुंचेंगे। अगस्त्यमुनि स्थित क्रीड़ा भवन में *रक्षाबंधन एवं जन संवाद कार्यक्रम* में प्रतिभाग करने के बाद अपराह्न 01:10 बजे से केदारघाटी व सोनप्रयाग का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 02 बजे से 04:20 बजे तक रिजेंटा रिसोर्ट ऊखीमठ में *रक्षाबंधन कार्यक्रम* में शिरकत करने के साथ ही जन संवाद भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से गैरसैंण (चमोली) के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के उपरोक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आगमन से विदाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनसे संबंधित दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम श्याम सिंह राणा, एसडीएम रूद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल शुक्ला, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी इंद्रजीत बोस, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।