ऊखीमठः मोहनखाल – कानतोली – चोपता – तुंगनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जनपद चमोली व रुद्रप्रयाग के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का क्रमिक धरना मोहनखाल में सातवें दिन भी जारी रहा।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

           ऊखीमठः मोहनखाल – कानतोली – चोपता – तुंगनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जनपद चमोली व रुद्रप्रयाग के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का क्रमिक धरना मोहनखाल में सातवें दिन भी जारी रहा। जनपद चमोली के पोखरी से लेकर जनपद रुद्रप्रयाग के क्यूजा घाटी के अलावा विभिन्न गांवों के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिदिन क्रमिक धरने को अपना समर्थन दिया जा रहा है। मंगलवार को सघर्ष समिति के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल अगस्तमुनि पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शीध्र मोटर मार्ग निर्माण की मांग करेगा। मोहनखाल – कानतोली – चोपता – तुंगनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर मोहनखाल में चल रहे क्रमिक धरने के सातवें दिन वक्ताओं ने कहा कि इस मोटर मार्ग का आधा निर्माण कार्य 70 के दशक में किया गया था तथा क्षेत्रीय जनता तभी से मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग करती आ रही है। वक्ताओं ने कहा कि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने से जनपद चमोली व रूद्रप्रयाग के लगभग 324 में स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें। वक्ताओं ने कहा कि मोटर मार्ग का निर्माण होने से तीर्थ यात्री, तुंगनाथ , स्वामीनाथ, नागनाथ, बामनाथ सहित अनेक तीर्थ स्थलों की धार्मिक महत्ता से रूबरू होगे तथा मोहनखाल, चन्द्रनगर, भणज, कणसिली, क्यूजा, कण्डारा, कनकचौरी, घिमतोली, खडपतियाखाल, चोपता, दुर्गाधार, मयकोटी , सतेराखाल, पोखरी भिकोना, चांदनी खाल, जौरासी, हापला, त्रिशुला सहित दर्जनों खूबसूरत हिल स्टेशनों को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि मोटर मार्ग निर्माण होने से चोपता – मोहनखाल के भूभाग में फैले पर्यटक स्थलों का चहुंमुखी विकास होगा तथा इस भूभाग में आवागमन करने वाले पर्यटन, सैलानी व प्रकृतिप्रेमी यहाँ के आंचल में फैली प्राकृतिक छटा से रूबरू होगे तथा क्षेत्र के अन्य पैदल ट्रैक विकसित होगे। इस मौके पर सघर्ष समिति सलाहकार आनन्द सिंह राणा, अध्यक्ष राकेश नेगी, उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, सचिव वासुदेव नेगी, सह सचिव धर्मेन्द्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट, रवीन्द्र थपलियाल, अमर सिंह रावत, प्रदीप चौहान रंजना रावत, सुन्दरी देवी, बृजमोहन बिष्ट, बीरेन्द्र राणा, कृपाल सिंह बिष्ट, अनिल सिंह पुष्कर सिंह नेगी विजय प्रसाद थपलियाल, जीतपाल सिंह विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views
    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    कोई भी काम असंभव नहीं

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views
    कोई भी काम असंभव नहीं

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।