2027 में जनता भाजपा-कांग्रेस की 26 साल की विफल राजनीति का हिसाब लेगी: प्रभात ध्यानी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

2027 में जनता भाजपा-कांग्रेस की 26 साल की विफल राजनीति का हिसाब लेगी: प्रभात ध्यानी।

 

 

 

          उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी, पूंजीवादी लूट के खिलाफ संघर्ष तेज करने का ऐलान।

 

 

 

अल्मोड़ा:  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की अल्मोड़ा में आयोजित आम बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं, महिला कार्यकर्ताओं और जनसरोकारों से जुड़े लोगों ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया। बैठक में कहा गया कि उत्तराखंड की जनता पिछले 26 वर्षों से भाजपा और कांग्रेस की बारी-बारी की सरकारों की नीतियों का खामियाजा भुगत रही है। अब समय आ गया है कि जनता इन दोनों राष्ट्रीय दलों की राजनीति का विकल्प तैयार करे।

 

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को पर्याप्त अवसर दिए, लेकिन दोनों दलों ने राज्य निर्माण की मूल भावना के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है, जबकि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन जैसे बुनियादी सवाल लगातार बदहाल हैं।

 

उन्होंने कहा कि अब जनता को केवल सरकार बदलने की नहीं, बल्कि राजनीति की दिशा बदलने की जरूरत है। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तराखंड के लिए निर्णायक होगा और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी पूरी राजनीतिक ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर जनता को संगठित करने का आह्वान किया।

 

पार्टी के केंद्रीय संयोजक पी.सी. तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि एक न्यायपूर्ण, स्वावलंबी और जनपक्षीय व्यवस्था के निर्माण के लिए बना था। लेकिन 26 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने राज्य की अवधारणा को सत्ता और संसाधनों की बंदरबांट तक सीमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने अपने गठन से ही राज्य के मूल सवालों पर बिना किसी समझौते के संघर्ष किया है और आज जनता के बीच एक विश्वसनीय क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी जगह बना रही है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों की राजनीति से निराश जनता अब बदलाव की ओर देख रही है। यह बदलाव केवल चेहरे बदलने का नहीं, बल्कि सत्ता की प्राथमिकताएं बदलने का होना चाहिए।

 

पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव नरेश नौड़ियाल ने कहा कि देश में युवाओं और आम जनता के बीच बढ़ता असंतोष इस बात का संकेत है कि नफरत और भावनात्मक मुद्दों के सहारे जनता के वास्तविक सवालों को हमेशा दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवालों से बचने के लिए समाज को बांटने की राजनीति अब ज्यादा समय तक नहीं चल सकती।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी जनता को समझना होगा कि धर्म, जाति और भावनात्मक नारों से न तो रोजगार पैदा होगा,  न पलायन रुकेगा और न ही पहाड़ों के संसाधनों पर जनता का अधिकार स्थापित होगा। इन सवालों पर निर्णायक जनराजनीति ही उत्तराखंड का भविष्य तय करेगी।

 

बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों, जमीन और सार्वजनिक संपत्तियों पर बढ़ते कॉरपोरेट कब्जे के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस की सरकारों ने जनता के हितों की पर्याप्त रक्षा नहीं की है। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड को केवल पर्यटन और जमीन के बाजार के रूप में देखने की बजाय स्थानीय लोगों के अधिकार, आजीविका और पर्यावरणीय सुरक्षा को विकास का आधार बनाया जाना चाहिए।

 

बैठक में पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा जिले में संगठन के व्यापक विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार आंदोलन और जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया।

 

कार्यक्रम को पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट मोहनलाल वर्मा, रतन सिंह, मोरिया, श्रीमती आनंदी वर्मा, एडवोकेट नानक, एडवोकेट भावना जोशी, रवीना, मोहम्मद साकिब वसीम, श्रमिक नेता गिरधारी लाल, गिरधारी कांडपाल, जगदीश मुवानी, दीपांशु पांडे, सोनी, विनीता, बसंत खानी, प्रकाश जोशी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

 

बैठक में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, महिला, श्रमिक और आम नागरिक शामिल हुए। इनमें मनोज पांडे, ममता बिष्ट, हेम पांडे, सुरेंद्र, हीरा देवी, पान सिंह नेगी, राजू, विधि देवी, लालसा, वल्लभ पांडे, धन सिंह, धीरेंद्र, मोहन पंत, एडवोकेट जीवन, जैसी, सुनील सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

बैठक के अंत में पार्टी ने स्पष्ट किया कि 2027 का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि उत्तराखंड की राजनीति की दिशा और राज्य के भविष्य को तय करने का चुनाव होगा। पार्टी ने जनता से भाजपा-कांग्रेस की परंपरागत राजनीति से बाहर निकलकर एक मजबूत जनपक्षीय क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)