संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
इंदरगढ़ पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार
कन्नौज: इंदरगढ़ थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम कचाटीपुर निवासी भीमसेन, विशैनेपुर्वा निवासी अतुल, कनेकपुरवा निवासी कल्लू, विशनापुर निवासी रमेश, उमर्दा निवासी सोनू और निकारीपुर निवासी पंकज शामिल हैं। इनमें संबंधित न्यायालयों से विभिन्न मामलों में वारंट जारी थे।
पुलिस के मुताबिक भीमसेन के खिलाफ गुरसहायगंज थाने में दर्ज मुकदमे में वारंट था। अतुल के खिलाफ मारपीट और धमकी, कल्लू के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज, रमेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम, सोनू के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं तथा पंकज के खिलाफ आयुध अधिनियम और चोरी के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी शामिल रहे।






