मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
पंजाब के सीमावर्ती जिला फिरोजपुर के गांव जखरावां में एक घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का

दावा है कि घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस शुरुआती जांच में इस मामले को आपसी रंजिश से जुड़ा मान रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।






